Agra News : इंडियन क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए राजेश मित्तल

मनोहर समाचार, आगरा। सुभाष पार्क स्थित इंडियन क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष राजेश मित्तल चुने गए। सुखदेव गिडवानी उपाध्यक्ष व सचिव सुधीर भोजवानी चुने गए। 27 जून इंडियन क्लब की समस्त कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। आज सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को उपनियंत्रक नाहगरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट मुनेश कुमार गुप्ता ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। 

सचिव सुधीर भोजवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन क्लब का चुनाव 29 जून को होना था। चुनाव के लिए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून थी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 जून। सभी पदों के लिए एक-एक ही नामांकन किए गए। परन्तु उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार गुप्ता व सुखदेव गिडवानी ने मांकन किया। परन्तु 27 जून को अनिल कुमार गुप्ता द्वारा नाम नामांकन वापस लेने के कारण सभी पदाधिकारी व सदस्यों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। जिसके प्रमाण पत्र आज उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट मुनेश कुमार गुप्ता ने प्रदान किए। 

जहाँ अन्य सदस्यों में लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, पीके मिश्रा,सरदार मनमोहन सिंह, गौरव अरोड़ा, राजेश मनमानी, सुशील कपूर को चुना गया।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया