Agra News : अखिल विश्व गायत्री योग परिवार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कराया सामूहिक योग
मनोहर समाचार, आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री योग परिवार द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कराया गया। योगाचार्य सीमा दुबे, अजय दुबे और डीसी प्रजापति द्वारा सभी को योग कराया गया। इस अवसर पर गायत्री योग परिवार के संस्थापक और प्रेरणा स्रोत डॉ. ओपी गुप्ता को पटका पहनाकर कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी ने सम्मानित किया। इसके अलावा वरिष्ठ योगी शिवराम सिंह चौधरी को भी पटका और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। साथ ही योगाचार्य सीमा दुबे, डीसी प्रजापति और अजय दुबे का को मटका पहनकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य सीमा दुबे द्वारा कोमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार चालन क्रियाएं, खड़े होकर किए जाने वाले आसन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन और त्रिकोणासन आदि के अलावा बैठकर किए जाने वाले आसन जैसे दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध ऊष्ट्रासन, बक्रासन, शशांक आसन आदि का योग भी सबको कराया गया।
डीसी प्रजापति द्वारा प्राणायाम के तहत कपालभाति क्रिया, नाडीशोधन, भ्रामरी, शीतली प्राणायाम और ध्यान कराया गया। अजय दुबे योगाचार्य द्वारा लेटकर किये जाने वाले आसन जिनमें सेतुबंध आसन, भुजंगासन, उत्तानपाद आसन, अर्द्ध हलासन, पवनमुक्तासन, शवासन आदि योग कराया कराया गया।
इस अवसर पर हरफूल सिंह बघेल, राजकुमार अग्रवाल, केपी सिंह चौधरी, डॉ. अरविंद मिश्रा, लखन लाल, भरत, अशोक चोपड़ा, हेमंत बलानी, जगदीश डोडानी आदि उपस्थित रहे।
इस सामूहिक योग में मीरा गुप्ता, प्रमिला सेंगर, मनोरमा गौड, रजनी सिंह, सरिता गौतम, रजनी सिकरवार, कुसुम लता तौमर, ओमवती, सरबती परजापति, निशा शर्मा, निक्की बलानी, चंद्रकांता बघेल, विमलेश अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी परमानंद जी महाराज की उपस्थिति विशेष आकर्षक रही तथा राधा कृष्णा फाउंडेशन के सचिव और अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
आपको बतादें गायत्री योग परिवार द्वारा निःशुल्क योग शिविर सेंट्रल पार्क आवास विकास कॉलोनी में पिछले 10 वर्षों से प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7 तक लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें योगाचार्य सीमा दुबे, डीसी प्रजापति और अजय दुबे द्वारा निःशुल्क योग कराया जाता है।



बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं