Agra News : विश्व रक्तदान दिवस पर सनातन हिंदू संघ व हिंदू युवा वाहिनी ने किया रक्तदान का आयोजन
मनोहर समाचार, आगरा। विश्व रक्तदान दिवस पर सनातन हिंदू संघ और हिंदू युवा वाहिनी के संयुक्त प्रयासों से सिद्ध श्री दरियानाथ मंदिर, राजा की मंडी में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें कुल 23 यूनिट का रक्तदान हुआ। सहयोगात्मक रूप से श्री राम चेरिटेबल ब्लड बैंक की पूरी टीम उपस्थित रही।
सनातन हिंदू संघ के संस्थापक अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि "रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके कई वैज्ञानिक फायदे हैं। नियमित रक्तदान से हृदय रोगों का खतरा कम होता है, रक्तचाप कम होता है और शरीर में आयरन की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा, रक्तदान से नई लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन होता है, जो शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।"
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश मंत्री और सनातन हिंदू संघ के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि "इस प्रकार के रक्तदान शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए। समाज हित में ये महत्वपूर्ण कार्य है। इससे समाज में चेतना बनी रहेगी।"
पूज्य महंत योगी दीदारनाथ और योगी बुद्धिनाथ जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के महासचिव डॉ. लाखन त्यागी, कोषाध्यक्ष विनोद बंसल, संरक्षक आचार्य जितेंद्र मिश्र (ज्योतिषाचार्य), संगठन सचिव मानिक चंद, राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. राजेश शर्मा, शहर अध्यक्ष अनंता दास, आशुतोष शर्मा, सोनू शर्मा पूर्व पार्षद, मोहन शर्मा, अरुण, मुकेश, श्याम मित्तल, विक्की आदि की उपस्थित रही।


Nice
जवाब देंहटाएं