Agra News : पावन चालिया साहिब पर अखंड सुखमनी साहिब और जपजी साहिब का पाठ

मनोहर समाचार, आगरा। अमृतवेला परिवार के सानिध्य में गुरुद्वारा विजय नगर कॉलोनी में 1 मई से शुरू किए गए चालिया साहिब की संपूर्णता भव्य तरीके से गुरुद्वारा साहब में हुई। साथ ही 21 अखंड सुखमनी साहिब व जपजी साहिब के पाठों की भी भव्यता के साथ संपूर्णता हुई। इन पाठों में करीब 400 सत्संगियों ने हाजिरी लगाई। यह एक अलौकिक नजारा था। साथ ही लगातार 40 दिन अमृतवेला परिवार द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज में अटूट लंगर का वितरण भी किया गया और गुरु घर में लगातार लंगर की सेवा होती रही। 

चालिया के समापन पर जहां गुरुद्वारा प्रमुख सरदार हरजिंदर सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। वहीं सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी शुभाशीष दी और कहा "जो सेवा सिमरन और सत्संग का नजारा गुरु घर में देखने को मिला, इससे हर गुरु के प्यार वाले को प्रेरणा लेनी चाहिए और ज्ञान की रोशनी को घर-घर पहुंचना चाहिए। जैसे एक दिए से अनेक दिए जलाए जा सकते हैं, ऐसे ही सच्चे नाम के साथ संगत को जोड़ कर घर-घर नाम की रोशनी फैलाई जा सकती है।"  

सतगुरु की सेवा में प्रधान हरजिंदर सिंह, विकास वयानी, गुरमीत सिंह सेठी, बबलू वयानी, गुरमुख वयानी, मुखी भाई, ज्योति कौर, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, योगेश छठवानी, मोहित वयानी, देवेंद्र पाल सिंह, संजय टहल्याणी, नरेश धीरमलाली, विनय लक्ष्य, संजय रोचलानी, अमर नागरानी, दीपक, दर्शन अरोड़ा, समस्त अमृतवेला परिवार द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए समूह संगत को बधाई दी। साथ ही इसी तरीके से प्रभु नाम से जुड़ने की अपील की। समाप्ति पर गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया