Agra News : अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन ने श्रम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राखी मांगें

मनोहर समाचार, आगरा। महानगर आगरा की आबादी लगभग 50 लाख में 30 लाख असंगठित मजदूर हैं। जिन्हें प्रचलित श्रम कानून के कोई लाभ सुविधा प्राप्त नहीं है और ना ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्देशित न्यूनतम वेतन मिलता है। मजदूर का प्रतिदिन आर्थिक शोषण होने के कारण जीवन जीना दुश्वार हो चला है। इसी को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय संगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन आगरा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। जहाँ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने क्षेत्रीय उपश्रमायुक्त आगरा को दिए थे। आदेश के अनुपालन में संजय कुमार सहायक श्रमायुक्त आगरा ने 10 बिंदुओं के समाधान हेतु आज दिनांक 3 /6 /2025 को शिकायतकर्ताओं को अपने समझ आमंत्रित किया। 

इस दौरान दर्जनों महिला और पुरुष मजदूरों के साथ सभी ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी राकेश कुमार राजपूत, जगदीश प्रसाद, पंडित सत्यनारायण शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, मजीद खान, डालचंद, भगवान सिंह सोलंकी इंटक, अशोक कुमार सिंह इंटक, शरीफ खान, अरविंद प्रताप, मीरा देवी, गीत देवी, गुड्डी, सुनीता आदि श्रमिकों नेताओं के साथ उपस्थित होकर अपनी अपनी व्यवस्थाएं सुनाई। 

जहाँ सहायक श्रमायुक्त ने धैर्य पूर्वक सुनते हुए समाधान तत्काल कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कार्रवाई अधूरी रहने पर अगली वार्ता 24 जून को रखी गई है। श्रमिक नेताओं ने असंगठित मजदूरों से अधिकाघिर संख्या में एक होकर संगठनों ने कार्रवाई करने की अपील की है। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया