AGRA : सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा के छात्रों, एनसीसी कैडेटों,स्काउट व खिलाड़ी छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती सभागार में योगाभ्यास किया। योगगुरु मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने योग और आसन कराए। जहाँ उपस्थित छात्रों और अध्यापकों ने योग करते हुए विश्व योग दिवस की सार्थकता को आत्मसात किया। 

इस योग शिविर के कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष सीए महेंद्र गर्ग, प्राचार्य  कृष्ण कान्त द्विवेदी, एनसीसी अधिकारी मेजर शम्भू पाण्डे, फर्स्ट ऑफिसर ज्ञानेंद्र तिवारी, अरविंद मिश्रा, किशन सारस्वत, मनोज यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह, हुकुम सिंह, सनी यादव, राहुल चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया