Manohar Samachar : करवा चौथ की पूर्व संध्या पर पंचवटी सखियों ने जमाया रंग, मेहंदी और उत्साह से सजी प्री-करवा चौथ शाम
मनोहर समाचार, आगरा। पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी में पंचवटी की सखियों ने करवा चौथ के पावन पर्व की पूर्व बेला पर उल्लास और उमंग से भरा आयोजन किया। सभी सखियों ने अपने हाथों में सुन्दर मेहंदी रचाई और पारंपरिक गीतों की धुन पर झूमते हुए करवा चौथ के आगमन का स्वागत किया।
“सजना है मुझे सजना के लिए” जैसे गीतों पर महिलाओं ने थिरककर पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया। व्रत की तैयारी के चलते सखियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सभी ने आकर्षक परिधानों में सजकर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उत्सव के इन पलों को यादगार बनाया।
पंचवटी परिसर पूरे दिन उत्सवमय बना रहा। सखियों ने एक-दूसरे को करवा चौथ की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं और प्रार्थना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सौभाग्य, प्रेम और समृद्धि लेकर आए।
इस अवसर पर साधना अग्रवाल, सुमन भारद्वाज, डॉ. सुनीता सिंह, चांदनी भोजवानी, शिल्पा लूथरा, नवनीत कौर, नीतू सिंह, दिव्या शर्मा, सोनम बडोला, पूनम सिंह, सारिका गुप्ता, लक्ष्मी दुबे, रितिका अग्रवाल, गीता आहूजा, ममता कटारा, दीक्षा अग्रवाल, रचना पाराशर, रश्मि कपिल, प्रीति अरोड़ा, प्रीति सिंघल, प्रिया सिंह, खुशबू शर्मा आदि सखियाँ विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इसी पल सभी ने अगले दिन करवा चौथ पर पुनः मिलकर पर्व को मनाने का संकल्प भी लिया।



सुन्दर आयोजन
जवाब देंहटाएं