Manohar Samachar : वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी से उठी चिंगारी, विधायक पुत्र को पड़ेगी भारी
वैश्य समाज अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगा
अभद्र टिप्पणी करने वालों का किया जाएगा बहिष्कार
एससी एसटी की तर्ज पर वैश्य आयोग बनाया जाए
वैश्य समाज अब फ्लोटिंग वोट बनेगा
11 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर को दिया जाएगा ज्ञापन
26 अक्टूबर को वैश्य स्वाभिमान हुंकार रैली !
मनोहर समाचार, आगरा। पुष्पांजलि सभागार महाराजा अग्रसेन भवन में वैश्य महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख मुद्दा वैश्य समाज को लगातार अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है रहा। पहले उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा और अब विधायक बाबूलाल के पुत्र रामेश्वर सिंह द्वारा की गई टिप्पणी पर वैश्य समाज में रोष है। समाज के सभी वक्ताओं का कहना है "बंद कमरे में अनुराग अग्रवाल से माफी मांग ली, लेकिन गाली तो वैश्य समाज को दी गई थी। वैश्य समाज की पंचायत में आकर माफी मांगनी चाहिए थी।
वैश्य समाज के सभी बंधुओ ने इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियों की कठोर निंदा की। सभी ने एक ही स्वर में कहा अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं का बहिष्कार करना पड़ेगा और चुनाव आने पर इनके खिलाफ वोट डाला जाएगा। वैश्य समाज अब फ्लोटिंग वोट बनेगा। वैश्य समाज सरल समाज है, कब तक यह सब सहन करेगा। आज का युवा यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकता। सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला, सबसे ज्यादा देश की विकास में योगदान देने वाला, सबसे ज्यादा धार्मिक और सामाजिक काम करने वाला, सबसे ज्यादा दान, पुण्य, सेवा करने वाला यदि कोई समाज है तो वह वैश्य समाज है।
सभी वक्ताओं ने कहा "वैश्य समाज का सबसे ज्यादा उत्पीड़न होता है। गलत मानसिकता वाला व्यक्ति गाली देता हुआ आता है, यदि देखा जाए तो इस देश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न, शोषण वैश्य समाज का हो रहा है। यह वैश्य समाज अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए सरकार से मांग करता है। वैश्य सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए। वैश्य महापंचायत में निर्णय लिया गया कि वैश्य समाज के मान सम्मान स्वाभिमान की सुरक्षा हेतु 11 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर को तहरीर और 26 अक्टूबर को वैश्य स्वाभिमान हुंकार रैली की जाएगी, जिसके संयोजक मनीष गर्ग, राजकुमार गर्ग, रामकुमार अग्रवाल, डॉ. अजय अग्रवाल, पार्षद दीपक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल (कैटरस), शिवम गर्ग, नीरज सिंघल को एवं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक नितेश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सतीश गुप्ता, केशव अग्रवाल को बनाया गया है। महापंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं संचालन युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने किया।
ये रहे मौजूद
वैश्य महापंचायत में प्रमुख रूप से वैश्य व्यापारी नेता विनय अग्रवाल, खेरिया अग्रवाल संगठन से अखिलेश अग्रवाल, श्री अग्रवाल संगठन दयालबाग से अध्यक्ष कुलवंत मित्तल, राजीव खेमका, अग्रवाल संगठन छावनी से किशन कुमार गोयल, मुदित अग्रवाल, वैश्य एकता परिषद से सतीश गुप्ता, बोदला अग्रवाल संगठन से सुधीर गोयल, अजय अग्रवाल, अग्रवाल युवा संगठन से राकेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, विभु सिंगल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन से विवेक गर्ग, शैलू अग्रवाल, अग्रवाल संगठन सेवला से संजय सिंघल, अग्रवाल समाज सैया से लल्लू प्रधान एवं नीरज सिंघल, अग्रवाल महासभा से उपाध्यक्ष मंजू बंसल, अग्रवंश सेवा समिति से सुनील अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अग्रवाल संगठन रामबाग से मिनेश गर्ग, राजेश अग्रवाल, युवा अग्रबंधु कमला नगर से नीरज अग्रवाल, शिवम गर्ग, अग्रवंशम से डॉ अजय अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, मनीष गर्ग, पार्षद दीपक अग्रवाल, अग्रवाल संगठन लोहा मंडी से संतोष अग्रवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।


सही निर्णय
जवाब देंहटाएं