Manohar Samachar : चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर किया सम्मान
-जिलाधिकारी को 2047 विजन के लिए सर्वेश्रेष्ठ सुझाव के प्रथम स्थान के लिए चुने जाने हेतु चैम्बर ने किया सम्मानित।
मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में यूपी ट्रेड शो के अवसर पर आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मिला और उन्हें विजन 2047 पर प्रथम स्थान मिलने पर चैम्बर द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि "हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे आगरा के जिलाधिकारी महोदय को 2047 विजन के लिए सर्वेश्रेष्ठ सुझाव के प्रथम स्थान के लिए चुना गया।"
चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष एव जनसंपर्क व समन्वय प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि "यह हम सभी आगरावासियों के लिए गर्व के क्षण हैं। उन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे।"
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल और राजकुमार भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बहुत बहुत बधाई
जवाब देंहटाएं