Manohar Samachar : हरिनाम संकीर्तन सेवा करेगा ट्रस्ट देवउठान एकादशी पर 8 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह
मनोहर समाचार, आगरा। हरिनाम संकीर्तन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 1 नवम्बर देवउठान एकादशी के शुभ अवसर पर आठ निर्धन कन्याओं के पावन विवाह समारोह का आयोजन परशुराम पार्क, 100 फूटा राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड पर किया जा रहा है। प्रेस से रूबरू होकर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य श्याम भोजवानी ने बताया कि "यह ट्रस्ट का चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह है। इस वर्ष आठ कन्याओं के विवाह संपन्न कराए जाएंगे।" उन्होंने बताया कि "विवाह उत्सव का शुभारंभ कल होगा, जिसमें सायंकाल 5 बजे महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी कन्याओं के हाथों में मेहंदी रचाई जाएगी और पारंपरिक लोकगीतों की सुरमयी धुनों से वातावरण गुंजायमान होगा।"
ट्रस्ट की अध्यक्ष गरिमा किशोरी जी ने बताया कि "ट्रस्ट अब तक बीते तीन वर्षों में 18 कन्याओं के हाथ पीले करा चुका है। नवविवाहित जोड़ों को शहर के वरिष्ठ समाज सेवी आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं।"
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से गरिमा किशोरी, श्याम भोजवानी, अमित गुप्ता, रामवीर शर्मा, श्रीनिवास अग्रवाल, बलबीर सिंह बल्लो, रजत, मधु अग्रवाल, सुधा शर्मा, सत्यम शर्मा, आदि उपस्थित रहे।


बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएं