Mathura News : डायट प्रांगण से शुरू हुआ जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान, हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
मथुरा/देवेन्द्र शर्मा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा के प्रांगण में 1 अप्रैल को स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री द्वारा बरेली कॉलेज मैदान बरेली में स्कूल चलो अभियान का सजीव प्रसारण डायट के हाल में किया गया। मथुरा में कार्यक्रम का शुभारंभ मांट विधायक राजेश चौधरी, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक मेघश्याम एवं मुख्य विकास अधिकारी मथुरा मनीष मीना, उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य राजेंद्र बाबू, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस दौरान विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान सहित अनेक रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं गयीं व स्कूल चलो अभियान पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई।
इस दौरान आगंतुकों ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नव प्रवेशी छात्रों को रोरी, चंदन से तिलक व माला पहनकर व कक्षा चार से आठ तक के उपस्थित छात्रों को पुस्तक सेट एवं चॉकलेट देकर स्वागत किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विकासखंड के विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराते हुए स्कूल चलो अभियान की संकल्पना को साकार करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित अभिभावकों से अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालय में नामांकित कराने का अनुरोध किया एवं सरकार द्वारा विद्यालयों में निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही सामग्री तथा विगत वर्षों में 19 पैरामीटर का मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों का उल्लेख किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह, केपी शुक्ला, दिनेश कुमार त्रिपाठी, बुद्ध सेन सिंह, गिरिराज सिंह, कौशल किशोर, नरेंद्र कुमार, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अतुल पाठक, जिला समन्वयक प्रशिक्षण विक्रांत कुमार, जिला समन्वयक एमआईएस आशीष भदोरिया, एआरपी रेनू राना, श्रद्धा गौतम, रिचा वर्मा, सांस्कृतिक कार्यक्रम शिक्षिका गुरु प्यारी सत्संगी, सीमा सारस्वत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी अमित कुमार व नगर क्षेत्र के एआरपी बलवीर सिंह द्वारा किया गया।




सुपर
जवाब देंहटाएं