Agra News : कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट में जलाई पाकिस्तान की होली

मनोहर समाचार, आगरा। प्रातः काल कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट सिकंदरा के देशभक्त निवासीगणों ने पाकिस्तान के ध्वज को जलाकर पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल मुनीर तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहवाग शरीफ के चित्रों को जूतो से पैरों  तले रौंदकर पुलवामा आतंकवादी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।


पुलबामा में आतंकवादीयो द्वारा निर्दोष एवं निहत्थे पर्यटकों पर किए गए कायराना हमले के शिकार लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर सोसाइटी निवासी नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल, आगरा साइकैट्रिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश नारायण, इंजीनियर अखिलेश दुबे, अनिल विज नरेंद्र गुप्ता विजय रल्ली राजेंद्र सचदेवा युवा व्यवसायी अंकुर, अग्रवाल प्रमुख समाजसेवी राजेश खुराना, एसके कातयाल सहित सोसाइटी के देशभक्त निवासी  शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित युवाओं ने पाकिस्तानी ध्वज को सिर्फ पैरों तले रौंदा ही नहीं, बल्कि उसे आग के हवाले करके, भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की। अबकी बार पाकिस्तान से हिसाब बराबर कर ही लिया जाए। सिर्फ पाकिस्तान को पानी की सप्लाई बंद करने से देशवासी संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि अब पाकिस्तान के ऊपर आग भी बरसाना चाहिए।

हमारा POK भी वापस मिलना चाहिए..

इसके साथ ही हिंदू धर्म की एक विशेष शक्तिपीठ हिंगलाज माता का मंदिर जो कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में है उसे भी पाकिस्तान से मुक्त कराने में हमारे बलूच भाई बहनों की मदद को भारतीय सैन्य को सहयोग करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया