Agra News : अग्रवाल संगठन कमला नगर ने किया मिनरल वाटर जल सेवा प्याऊ का शुभारम्भ

 मनोहर समाचार, आगरा। अग्रवाल संगठन कमला नगर द्वारा विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी में आम आदमी और राहगीरों को जल की कमी से राहत पहुँचाने के लिए एक साथ छठवीं मिनरल वाटर जल सेवा प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। 

सेवा का यह आयोजन कमला नगर श्री राम चौक पर शुभारम्भ आज रविवार को किया गया। प्याऊ का शुभारम्भ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर पुष्पमाला पहनाकर और  दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने अग्रवाल संगठन कमला नगर के सेवा कार्यों की सराहना की। 

इस अवसर पर संगठन के मुख्य संरक्षक अतुल कुमार गर्ग, संरक्षक पीयूष अग्रवाल, अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।  

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री असित मित्तल ने किया। इस दौरान सीताराम अग्रवाल, राकेश मंगल, श्रीराम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक गर्ग, एसएस अग्रवाल, सुनील विकल, जितेन्द्र गोयल, रैलेश अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया