Agra News : 17 अप्रैल को वृहद नि:शुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

-सेवा आगरा द्वारा जरुरतमंद लोगों में निशुल्क दवाएं व चश्मा किए जाएंगे वितरित

मनोहर समाचार, आगरा। सामाजिक संस्था सेवा आगरा द्वारा आगामी 17 अप्रैल को नि:शुल्क चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन नव ज्योति बिल्डिंग, सुलतान गंज की पुलिया स्थित सेवा भवन पर किया जाएगा। संस्थापक पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि "शिविर में शहर के प्रख्यात चिकित्सकों द्वारा जरुरतमंद मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी। साथ ही नेत्र परीक्षण में चयनित मरीजों को चश्मा वितरित व मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन भी संस्था द्वारा कराया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।"

संस्थापक अध्यक्ष सुमन गोयल ने बताया कि "जरुरतमंद लोग चिकित्सा शिविर का लाभ अधिक से अधिक उठा सकें। इसके लिए आसपास के क्षेत्र में शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए सुलतानगंज की पुलिया स्थित गोयल पेन्ट पर शिविर में परामर्श के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए है। अधिक जानकारी के लिए मो.नं.- 9358399066 पर पार्षद मुरारी लाल गोयल जी से भी संपर्क कर सकते हैं।" 

ये डॉक्टर्स देंगे सेवाएं

डॉ. सुमित सरन सेठ (नेत्र रोग विशेषज्ञ)

डॉ. प्रवेंद्र प्रताप सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ)

एनयूएचएम के सामान्य चिकित्सक (जनरल फिजिशियन)

इस दौरान मुकेश अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, सुधीर आर्य, अर्जुन शर्मा, कृष्णा निषाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया