Manohar Samachar : ताज व्यू अपार्टमेंट में छाई तीज उत्सव की रौनक

मनोहर समाचार, आगरा। शनिवार शाम  जमुना किनारे स्थित ताज व्यू अपार्टमेंट में महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। फिर महिलाओं ने गेम्स खेले। बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुतियों से समाँ बाँधा। सभी सखियों ने एक दूसरे को झूला झुलाया। आयुषी गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। कुल मिलाकर ताज व्यू अपार्टमेंट में शनिवार को तीज उत्सव की रौनक देर रात तक छाई रही।

उत्सव में निशा पालीवाल, छाया गुप्ता, सीमा गुप्ता, प्रीति जैन, ललिता गोयल और मीनाक्षी बंसल सहित समस्त ताज व्यू महिलाओं का पूरा सहयोग मिला।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया