Agra News : अग्रवाल संगठन कमला नगर ने आयोजित किया सांस्कतिक कार्यक्रम
मनोहर समाचार, आगरा। अग्रवाल संगठन कमलानगर द्वारा आज दोपहर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर, आगरा पर सांस्कतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस के अंतर्गत बालक-बालिकाओं द्वारा विभिन्न मुद्राओं जैसे; पेड़ जल संचय, भगवान शिव, श्रीकृष्ण एवं रावण द्वारा शिवजी को प्रसन्न करने के लिये श्लोक आदि मॉडलों का रुप प्रस्तुत किए।
दो वगोँ में नृत्य प्रतियोंगिता, बाल कलाकारों ने श्री कृष्ण-राधा, भगवान राम और फिल्मी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। नृत्य एवं स्वर लहरियों से पूरा सभागार झूम उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नेशनल चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष संजय गोयल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री असित मित्तल एवं संयोजक पंकज अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अलका सिंह शर्मा, संयोगिता यादव व रमा शर्मा मौजूद रही। अध्यक्षता रवीन्द्र अग्रवाल ने की। अतिथियों का स्वागत व सम्मान मुख्य संरक्षक अतुल गर्ग व संरक्षक पीयूष अग्रवाल द्वारा किया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यकम में मुख्य रुप से सीताराम अग्रवाल, राकेश जैन, राकेश मंगल, अनिल अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार गर्ग, एसएस अग्रवाल, प्रवीन मित्तल, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, मीडिया प्रभारी रैलेश अग्रवाल, व्यवस्था में रवी अग्रवाल, आकाश जिन्दल, जितेंद्र गोयल, विष्णु गोयल, संजय गर्ग, गोपाल दास, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सुन्दर
जवाब देंहटाएं