Agra News : अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग में तीजोत्सव 3 अगस्त को
मनोहर समाचार, आगरा। अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग द्वारा आगामी 3 अगस्त रविवार को "ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट" दयालबाग में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, तंबोला, लकी ड्रा, कैट वॉक सहित तीज क्वीन का चयन किया जाएगा
संयोजिका बबिता मित्तल के निवास पर आयोजित बैठक में नेहा गर्ग ने बताया कि "तीज क्वीन हेतु सभी प्रतिभागी ग्रीन परिधान में ही भागीदारी कर सकते हैं।"
अर्चना अग्रवाल ने बताया कि "समस्त कार्यक्रम रिसॉर्ट के हॉल एवं पूल साइड पर आयोजित किए जाएंगे, जहां महिलाएं स्विमिंग कॉस्ट्यूम में तैराकी का भी आनंद ले सकेंगी।"
बैठक में संयोजक मंडल की अर्चना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, संध्या गर्ग, प्रिया अग्रवाल एवं तीज क्वीन प्रभारी दीक्षा अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अपने विचार रखे।

Nice
जवाब देंहटाएं