Agra News : हरी वसुंधरा सेवा संस्थान ने पक्षियों के लिए किया जल प्रबंध
मनोहर समाचार, आगरा। इंसान तो अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था कर लेता है, लेकिन बेजुवान पशु और पक्षी तो इंसानों और प्रकृति पर ही निर्भर हैं। ऐसे में हम इंसानों का कर्तव्य है कि हम इन बेजुवानों की भीषण गर्मी में जल की व्यवस्था करें, ताकि ये पानी के अभाव में दम न तोड़ें। इसी सामाजिक सरोकार की भूमिका के अंतर्गत हरी वसुंधरा सेवा संस्थान ने जयपुर हाउस पार्क में पंछियों के लिए पानी के बर्तन जगह-जगह रखवाकर पुण्य कार्य किया।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने कहा कि "अक्सर तेज गर्मी में पंछी बिना पानी के मर जाते हैं। इसलिए हर साल हम लोग पक्षियों के लिए परिंडे रखवाते हैं। पार्कों में मंदिरों में और अन्य जगहों पर हम गर्मियों में परिंडे रखते हैं और ये संदेश देते हैं कि "गर्मियों में पशु पक्षियों का विशेष ख्याल रखा जाए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएं।"
ये रहे मौजूद
इस सेवा भाव के कार्यक्रम में निशी शर्मा, अनूप बंसल, अखंड प्रताप, कोहिनूर सिंह, अंजना असीजा, सतीश गहलोत, सचिन चौधरी, शिवेंद्र वर्मा, कृष्ण धाकड़, वन्दना शर्मा, अलका मिश्रा, नताशा शर्मा आदि की विशेष रूप से भागीदारी रही।

Nice
जवाब देंहटाएं