Agra News : नेशनल चैम्बर प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम से की भेंट
-चैम्बर द्वारा प्रेषित मुद्दों पर प्रधान आयकर आयुक्त-1 ने दिया सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा
मनोहर समाचार, आगरा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा का प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा के साथ प्रधान आयकर आयुक्त-1 अनुपम कांत गर्ग IRS के आगरा में नवीन पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया गया। चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल व आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा द्वारा उद्योगों एवं व्यापार की वर्तमान स्थिति से प्रधान आयकर आयुक्त-1 को अवगत कराया गया व आयकर सम्बन्धित समस्याओं एवं सुझावों पर आयुक्त का ध्यान आकर्षित किया गया।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रधान आयकर आयुक्त.1 से अनुरोध किया गया कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए आयकर के लक्ष्यों में वृद्धि न की जाए, क्योंकि आगरा में टीटीजेड (टाज ट्रैपेज़ियम ज़ोन) जैसी नीतियों के चलते न तो कोई नया उद्योग स्थापित हो सकता है और न ही मौजूदा उद्योगों का विस्तार संभव है। ऐसी परिस्थिति में करदाताओं पर अतिरिक्त दबाव डालना अनुचित होगा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रधान आयकर आयुक्त-1 से चैम्बर द्वारा प्रेषित विभिन्न मुद्दों पर उद्योग जगत के हित में सकारात्मक कदम उठाने की अपील की गयी। प्रधान आयकर आयुक्त-1 द्वारा चैम्बर द्वारा प्रेशित सभी समस्याओं एवं सुझावों पर सकारात्मक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, दीपेन्द्र मोहन, प्रार्थना जलान, राजकिशोर खंडेलवाल, सुनील गर्ग, दीपक महेश्वरी व आयकर विभाग से अपर आयुक्त शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अपर आयुक्त सिद्धार्थ, आयकर आधिकारी तरूण सैनी, सोहन लाल राजी उपस्थित रहे।

जय हो
जवाब देंहटाएं