Agra News : रन ऑन व्हील का हुआ भव्य आयोजन

मनोहर समाचार, आगरा। रोलर स्केटिंग संघ की मेजबानी मैं आयोजित रन ऑन व्हील 3.0 का सफल आयोजन आउटर रिंग रोड रोहता से शमशाबाद कट रामादा होटल के पास भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में देश भर से आए  550 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुंबई से आए दृष्टिहीन खिलाड़ियों ने भी भाग लिया और अपनी विजय का परचम लहराया।

ये रहे विजेता 

आयोजन में विजेता हरियाणा के अमित कुमार पांडे, आगरा की पलक सिंह 21 किलोमीटर, दक्ष भारती, नेत्रा 10 किलोमीटर, हुनर मलिक, अचीव, अवनि वर्मा 8 किलोमीटर, विक्रम मेहरा,  अयान सिंह 5 किलोमीटर आदि खिलाड़ियों ने अपनी जीत दर्ज कराई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक एडवोकेट रवि चौबे, कार्यक्रम की संरक्षक सोनी त्रिपाठी, ओम साइन बिल्डर अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी बृजेश यादव, अमूल के ब्रांच मैनेजर आशीष शर्मा, किरन कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि "खेल युवाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है और अब खेल में भी बहुत सारे क्षेत्र में अवसर प्रदान किये जा रहे हैं।"

उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग संघ के महासचिव धर्मेंद्र राठौर, आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान एवं महासचिव आगरा मनोज कुमार शर्मा ने आयोजन के संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंह मनोज कुमार शर्मा, नवजोत सिंह, अभिषेक, वीरपाल सिंह, नितेश नौहवार, अनुज कुमार, कैलाश, मनीष, दीपक आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया