Agra News : दो दिवसीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद स्टेडियम छलेसर में

 मनोहर समाचार, आगरा। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह राठौर की उपस्थिति, जिला अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान और मनोज शर्मा सचिव, आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन, मुख्य सरक्षक एडवोकेट रवि कुमार चौबे, सरक्षक सोनी तिपाठी के सहयोग से एक महत्वपूर्ण आयोजन की घोषणा पत्रकारों के समक्ष की गई। 

उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ, जो कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त भारतीय स्केटिंग महासंघ से एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है, प्रदेश में रोलर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में संघ द्वारा स्पीड स्केटिंग रैंकिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।

इस क्रम में पहली स्पीड स्केटिंग रैंकिंग चौंपियनशिप का आयोजन आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 9 से 10 मई तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, छलेसर कैंपस, आगरा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 400 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, रोलर स्पोर्ट्स को प्रदेश में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से स्केटिंग मैराथन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। इस श्रृंखला का तीसरा संस्करण "रन ऑन व्हील्स 3.0" के नाम से 11 मई को आगरा में आयोजित होगा। यह एक प्रमोशनल प्रतियोगिता है, जिसमें देशभर के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इसमें सभी प्रतिभागियों को मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे तथा विजेताओं को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस दौरान के के सिंह, वीरपाल सिंह, सोमेश दुबे, नितेश नौहवार, कैलाश यादव, प्रदीप कुमार, नवजोत एस रंधावा, रविंद्र गौतम, अभिषेक यादव, मनीष कुमार, किरन कुमार, मनोज भदौरिया और आशीष सिंघल प्रमुख रू से उपस्थित रहे।  



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया