Agra News : आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन ने किया उप्र रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
मनोहर समाचार। आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रथम उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 3.o का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित किया गया l जिसमें 6 साल से 18 साल तक के प्रतिभागियों के बीच मुकाबले खेले गए, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों वर्ग के बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेत्रपाल सिंह जज पी एलए कोर्ट, विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र सूर्यवंशी एमएसएमई प्रभारी अधिकारी ने एयर गन चलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपना दमख़म दिखाते हुए अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन किया।
सचिव धर्मेंद्र सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान बताया कि "पूरे उत्तर प्रदेश के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया l"
सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि "कल 10 मई को सभी केटेगरी के फाइनल्स खेले जाएंगे।" संरक्षक सोनी त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया l डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना डायरेक्टर एक्सपोर्ट एंड गेम्स ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं l
इस कार्यक्रम में किरन कुमार, वीरपाल सिंह नितेश ,अभिषेक, अजय कुमार, मनीष कुमार, मनोज भदोरिया, दीपक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l


Nice
जवाब देंहटाएं