Agra News : एक राष्ट्र एक चुनाव है वक्त की जरूरत

-जन-जन की है यही पुकार, एक चुनाव हो अब हर बार 

-समय और धन की होगी बचत, बदलेगी देश की सूरत

-भाजपा महानगर इकाई ने वाटर वर्क्स चौराहे पर एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में दीवार लेखन अभियान का किया शुभारंभ

-आगरा एक राष्ट्र एक चुनाव, है वक्त की जरूरत। समय और धन की होगी बचत, बदलेगी देश की सूरत.. 

मनोहर समाचार, आगरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा मंगलवार को वॉटर वर्क्स चौराहे पर फ्लाई ओवर के नीचे 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के समर्थन में जन जागरूकता के उद्देश्य से दीवार पर स्लोगन लेखन अभियान का शुभारंभ किया गया। 

महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि "बार-बार होने वाले चुनावों से देश की तरक्की रुकती है। मानव संसाधन और आर्थिक संसाधन बड़ी मात्रा में खर्च होते हैं। एक चुनाव होने से इन सब पर विराम लगेगा, देश की तरक्की अविराम होगी और देश आर्थिक रूप से पहले पायदान पर आ सकेगा। इसीलिए दीवार लेखन द्वारा जन जागरूकता  का काम किया जा रहा है।"

प्रमुख समाजसेवी व क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि "जन-जन की लोकतंत्र में भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ देश के विकास की गति व प्रगति को नए आयाम प्रदान करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि नया भारत बनाना है तो एक चुनाव कराना है।" उन्होंने नारा लगाया- जन-जन की है यही पुकार, एक चुनाव हो अब हर बार..।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों के अलावा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महेश शर्मा, गिर्राज बंसल, पवन बंसल, अमित अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, मनमोहन कुशवाह, करुणानिधि गर्ग, शिव शैलेंद्र, मीनाक्षी शर्मा, दिव्या ठाकुर, नंदी भाई और जितेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया