Manohar Samachar : बच्चों की तरक्की से अभिभावकों से अधिक शिक्षक को होती है खुशी
-लायन्स क्लब आइडियल ने सर्विस मीट में राम स्वरूप इंटर कालेज मैं शिक्षिकाओं के लिए उपलब्ध कराई मेज-कुर्सी, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर कार्य करने का दिया आश्वासन
मनोहर समाचार, आगरा। विद्यार्थियों की तरक्की से जितनी खुशी अभिभावकों को होती है, उससे कहीं अधिक खुशी शिक्षक को होती है। ज्ञान देने वाले गुरु को इसीलिए भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। इसलिए हमेशा गुरु का सम्मान करें और उनका कहा मानें। यह बात विद्यार्थियों से लॉयन्स क्लब के डिस्टिर्क गवर्नर-2 अजय भार्गव व अल्पना भार्गव ने लॉयन्स क्लब इडियल की राम स्वरूप इंटर कालेज में आयोजित सर्विस मीट में कही। साथ ही मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष लव गोयल व संयुक्त सचिव तुषार अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। बताया कि "आवश्यकतानुसार स्कूल में शिक्षकों के लिए 35 डेबिल और 35 चेयर उपलब्ध कराई हैं। आगे भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में क्लब सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा।"
आपको बतादें 1908 में निर्मित राम स्वरूप इंटर कालेज के कई विद्यार्थी विदेश में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। क्लब के सदस्यों द्वारा स्कूल मैनेजमेंट को शुभकामनाएं दीं। जहां दो हजार छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। संचालन कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल व सचिव अनुराग अग्रवाल ने किया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य टीएन अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुदित अग्रवाल, मून गोयल, कपिल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, शोभिक गोयल, हर्षित अग्रवाल, अनन्त अग्रवाल, प्रतीक बंसल, लॉयन्स क्लब आगरा अमन के पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


सुन्दर
जवाब देंहटाएं