Manohar Samachar : आप्टा ने की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

मनोहर समाचार, आगरा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर से पूर्व आगरा प्रोग्रेसिव टीचर्स एसोसिएशन ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत उपाध्याय पैरामाउंट क्लासेस शिवाजी नगर में रंगारंग कार्यक्रम और तिरंगा वितरण कर किया। 

इस अवसर पर उपाध्याय पैरामाउंट के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

आप्टा संस्थापक और संयोजक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया "देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाने के लिए आप्टा द्वारा हर घर तिरंगा मुहिम की शुरुआत की गई है। संगठन से जुड़े 500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों को तिरंगा वितरण कर विद्यार्थियों में राष्ट्र गौरव और देशभक्ति की भावना को जागृत कर छात्रों को एकता अखंडता और राष्ट्रवाद के महत्व को समझाया जाएगा।" 

इस अवसर पर डॉ. सुनील उपाध्याय, पलाश अग्रवाल, वेदांश वर्मा, दिव्यांशी जादौन, एलिस यादव, अनुज उपाध्याय, आर्यन कामेश्वर, दिव्यांश त्यागी, शौर्य गोयल, हर्षित झांकर, अर्नव पाराशर, युवराज शर्मा, राघव शर्मा, अनिरुद्ध उपाध्याय, सक्षम सिंह, ग्रेसी शर्मा, निलाक्षी अग्रवाल, शिवम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। 








टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया