Manohar Samachar : रचनात्मकता और कल्पना शक्ति का विकास बैग लेस शिक्षा से : अवनीश भटनागर

मनोहर समाचार, आगरा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमला नगर, आगरा में एक्टिविटी दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानाचार्य कृष्णकांत द्विवेदी और प्रबंध समिति की शैक्षिक कोर कमेटी के अध्यक्ष अनंत विश्वेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है ी

इस अवसर पर छात्रों को 16 क्लबो में बांटा गया, जिसमें लिटरेचर क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, गणित क्लब, कौशल विकास विज्ञान क्लब, सामाजिक विषय क्लब, वाणिज्य क्लब, संगीत क्लब ,फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी क्लब, आर्ट व पेंटिंग क्लब, पर्यावरण क्लब, सामाजिक समरसता क्लब ,व्यक्तित्व विकास क्लब, कंप्यूटर व ए आई क्लब ,पार्लियामेंट क्लब बनाए गए। 

सभी क्लबो में छात्रों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई गई, जिनमें ह्यूमन एक्शन, सेंस ऑर्गन, फ्री हैंड ड्राइंग, पॉलिथीन वर्जित करना, कौशल विकास की दृष्टि से राखी बनवाना आदि भी शामिल रही। इस एक्टिविटी दिवस का अवलोकन करने के लिए विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर पधारे।

इस दौरान अवनीश एवं अनंत कुमार सिंह ने सभी सभी क्लबो का निरीक्षण कर छात्रों से संवाद किया और बेहतर करने के लिए अपने सुझाव दिए एवं उनके उत्साह की सराहना की। अवनीश ने छात्रों को बैग लेस शिक्षा के उद्देश्य को समझाते हुए बताया कि "इससे रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का विकास होता है और ये दोनों ही छात्रों के सर्वांगीण विकास मे अहम भूमिका निभाते हैं।"

प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कांत द्विवेदी ने कहा "गतिविधि आधारित शिक्षण से छात्रों में आत्मविश्वास, टीमवर्क की भावना, समस्या समाधान, रचनात्मकता और संचार कौशल आदि का विकास होता है।"


इस पहल को सफल बनाने में विभिन्न क्लबों के प्रमुख शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जिसमें धर्मेन्द्र कुमार, शिवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, ललित कुमार, नारायण चतुर्वेदी, सुजीत कुमार मेलोनिया, गौरव तेनगुरिया, प्रदीप चौहान, पूनम पाण्डेय, रोहित चौधरी, आकाश कुलश्रेष्ठ, शम्भूजी पाण्डेय, सीमा शुक्ला, सुमित शर्मा, प्रवीण शर्मा, शक्तिमान, चेतन जैन, अंशु शर्मा का योगदान रहा। इस एक्टिविटी दिवस की सभी व्यवस्थाएं को सुचारू बनाने में तुषार गर्ग, श्री किशन एवं अरविंद, ज्ञानेंद्र का मुख्य योगदान रहा।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया