Manohar Samachar : दयालबाग में महाराजा अग्रसेन जयंती 27-28 सितंबर को

मनोहर समाचार, आगरा। श्री अग्रवाल सेवा संगठन दयालबाग द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का दो दिवसीय भव्य आयोजन आगामी 27 एवं 28 सितंबर को किया जाएगा। इसी को लेकर आम सभा की बैठक सुरेश चन्द्र  अग्रवाल की अध्यक्षता की गई। 

संस्था अध्यक्ष कुलवंत मित्तल ने बताया कि "दयालबाग स्थित ग्रैंड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में सम्पन्न वार्षिक आम सभा में लिए निर्णय लिया गया। 27 सितंबर को तपन प्लाजा 100 फुटा रोड दयालबाग से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न कॉलोनी का भ्रमण करते हुए तपन प्लाजा पर ही समाप्त होगी।"

शोभा यात्रा में महाराजा अग्रसेन एवं महारानी माधवी के स्वरूप की झांकी सहित 18 राजकुमार एवं 18 राजकुमारी की झांकी और महालक्ष्मी एवं गणेश जी की झांकी मुख्य आकर्षण होंगी। वहीं 28 सितंबर को मंचीय कार्यक्रम संपन्न होंगे, जिनकी रूपरेखा  बनाई जा रही है।

आमसभा में मुख्य रूप से सुरेश चंद्र अग्रवाल ‘बाड़ी वाले’, मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग ‘तपन ग्रुप’ संस्थापक सुरेश अग्रवाल, संरक्षक अनूप अग्रवाल, महामंत्री राजीव खेमका, राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुनील बंसल, सहित समस्त पदाधिकारी, महिला मंडल  एवं साधारण सदस्य मौजूद रहे। संचालन कुलवंत मित्तल ने किया।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Manohar Samachar : गिरिराज धरण की शरण में ऐसा बरसा श्याम रस, सबको मिली आत्मिक तृप्ति

Agra: अग्रवाल महिला मंडल दयालबाग की कार्यकारिणी गठित

Agra : तीज महोत्सव में सजी रंगारंग मेहंदी नाइट, महिलाओं ने जमकर किया डांडिया